aajtaktimes

सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए रंगो का त्यौहार: DM


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में
सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें अधिकारियों, जिले के
गणमान्य नागरिकांे ने भाग लिया। जिला मजिस्ट्रेट ने नागरिकों से अपील की
कि होली का त्यौहार परस्पर मिल-जुल कर पूरे सौहार्द पूर्ण वातावरण में
मनाये। उन्होने कहा कि होली का त्यौहार खुशी और सामाजिक समरसता और
मेल-मिलाप का त्यौहार है। जनपद की सामाजिक समरसता और कौमी एकता की मजबूत
परम्परा रही है। जिले के लोग हर त्यौहार को मिल-जुल कर मनाते है। उन्होने
आशा व्यक्त की कि होली के त्यौहार के अवसर पर जिले के गणमान्य व्यक्ति
शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करेगे और
होली के दिन रंग खेलते समय इस बात का ध्यान रखे कि किसी व्यक्ति को
असुविधा न हो। जो व्यक्ति रंग से बचना चाहता है, उस पर रंग डालने से बचा
जाये।

Related

UP 3212423305008113932

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item