त्यौहार पर सफाई व्यवस्था के निर्देश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_324.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के दृष्टिगत
शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय के अधिकारियों और ग्रामीण क्षेत्र में
जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी सम्बन्धित
अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में होली के त्यौहार के दौरान प्रभावी ढंग
से सफाई व्यवस्था कराये जाने के मद्देनजर सम्बन्धित कर्मचारियों को
आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए स्वयं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करंेगे। नगर
स्थित नागेश्वर नाथ मन्दिर परिसर और सभी तहसीलों में होलिका दहन और होली
मिलन स्थल के आस-पास सफाई और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। सभी
सम्बन्धित अधिकारी मुख्यालय पर मौजूद रहेंगे। जल निगम और पंचायतराज विभाग
द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि खराब हैण्डपम्प मरम्मत करा दिये
जाये।

