aajtaktimes

होलिका दहन स्थल की थानावार हुई समीक्षा


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने होलिका दहन स्थल के विवाद के
सम्बन्ध में थाना वार स्थिति की समीक्षा की। थानाध्यक्षों द्वारा बताया
गया कि कही पर कोई विवाद नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को
निर्देश दिया कि यदि कही पर होलिका दहन समिति न बनी हो, तो 15 मार्च,
2016 तक अनिवार्य रूप से बनाकर उसी दिन शाम तक रिपोर्ट भेजे। जिलाधिकारी
ने होली के अवसर पर शान्वि व्यवस्था एवं नागरिकों के सुरक्षा एवं
स्वास्थ्य के मद्देनजर कहा कि मोटर साइकिल पर तीन व्यक्ति के चलने पर
वाहन जब्त कर लिया जायेगा। कुछ युवक मोटर साइकिल का शायलेन्शर निकाल कर
वाहन चलाते है ऐसा करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही होगी। शराब पीकर वाहन
न चलाये और न रंग खेले अन्यथा कार्रवाई होगी। डीजे पर अश्लील किस्म के
गाने न बजाये जाये और डीजे का वाल्यूम सामान्य से ज्यादा न हो अन्यथा
डीजे मालिक के विरूद्ध कार्यवाही होगी। बैठक में उपस्थित पत्रकार केके
द्विवेदी ने शराब पीकर नशे में होली खेलने वाले लोगों और शान्ति व्यवस्था
में बाधा डालने वाले तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने की जिला
प्रशासन से मांग की।

Related

UP 2211016342200277481

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item