माल्या भागा नही भगाया गया है: पुनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_717.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। देश के हस्त शिल्पकारों को एक बाजार में एकत्रित कर जनपद की
आवाम व शिल्पकारों की कला का प्रदर्शन ही नही आवश्यक वस्तुओं की बिक्री
का केन्द्र भी बना है गांधी शिल्प बाजार। उक्त उद्गार राज्यसभा सांसद डा.
पीएल पुनिया ने जीआईसी मैदान पर आयोजित गांधी शिल्प बाजार के उद्घाटन
उपरान्त पत्रकारों से बात करते हुए कही। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे
पीएल पुनिया ने कहा कि यमुना के किनारे बाबा के नाम पर आयोजित किये गये
कार्यक्रम से यमुना नदी को न सिर्फ गंदा करने की बल्कि भविष्य में आरएसएस
के कार्यक्रम आयोजित कराने की साजिश रची गयी है। भाजपा पर निशाना साधते
हुए उन्होने कहा कि पीएमओ आफिस के दबाव में ही उद्योगपति विजय माल्या का
लुक आउट नोटिस बदला गया है। गांधी शिल्प बाजार का आयोजक नेशनल चैरिटेबल
वेलफेयर सोसाइटी प्रतापगढ़ व प्रायोजक विकास आयुक्त हस्तशिल्प नई दिल्ली
द्वारा किया जा रहा है। जीआईसी मैदान में 100 स्टाल शिल्पकारों को मुफ्त
उपलब्ध कराये गये है। शिल्प बाजार में राजस्थानी जूती, जयपुरी सूट,
सहारनपुरी फर्नीचर, चन्देरी साड़ी व सूट, आन्ध्र प्रदेश का उड़ कर्मिंग,
नागालैण्ड के ड्राई फ्लावर, ग्वालियर की पेपरमेसी, आगरा का चर्म उत्पाद,
लखनऊ का चिकन जरी, चित्रकूट के लकड़ी के खिलौने, आकषर्ण का केन्द्र है।
पिछले दो वर्षों से बंद इन आयोजनों को पुनः शुरु करने का श्रेय भारत
सरकार को देते हुए श्री पुनिया ने अपनी राजनीतिक परिपक्वता का परिचय भी
दिया। कार्यक्रम कों प्रमुख रुप से सोसायटी अध्यक्ष एम डब्लू खान हस्त
शिल्प के निदेशक आरके मिश्रा व आरिफ खान ने सम्बोधित किया। इस मौके पर
राजनाथ शर्मा, समाजसेवी अशोक कुमार शुक्ला, विजय पाल गौतम, सिकन्दर
अब्बास रिजवी, मो. अकरम, अकील अंसारी, मो. फैसल सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

