राजस्थान व आन्ध्र प्रदेश के उत्पादन आकर्षण का केन्द्र
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_601.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनपद के जीआईसी मैदान में आयोजित दस दिवसीय गांधी शिल्प बाजार
प्रदर्शनी एवं बिक्री केन्द्र में 100 स्टाल लगाये गये है। आन्ध्र प्रदेश
से धागे की फ्राक, टेबिल कवर बनाकर लाये गोदावरी जनपद के गुलाबी राव ने
बताया कि घर की महिलाएं भी उक्त उत्पाद में शामिल रहती है। राजस्थान से
जोधपुर पाली से नागरे के जूता-चप्पल उत्पाद बनाने वाले महेश कुमार का
स्टाल आकर्षण का केन्द्र है। ग्वालियर की स्वर्निर्मित ब्रास ज्वैलरी
मनोज कुमार गुप्ता लेकर आये है। ड्राई फ्लावर का उत्पादन लेकर सुनील
कुमार रेडीमेड कपड़े कुर्ती, टाउजर, टाप लांग ड्रेस का स्टाल दिल्ली के
जाकिर नगर निवासी जावेद ने लगाया है। नगीना बिजनौर से उमेश लकड़ी से बने
नायाब आइटम पेश किये है। लखनऊ के मुजम्मिल लैदर बैग व बदामी राय ने कपड़े
के खिलौनों का स्टाल स्थापित किया है। दस दिनों तक चलने वाले मेले में
पेयजल आदि की दुरुस्त व्यवस्था का दावा आयोजकों द्वारा किया गया है।

