जरी कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण: आरिफ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_656.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गांधी शिल्प बाजार आयोजित करने वाली संस्था नेशनल चैरिटेबल
वेलफेयर सोसायटी के कोआर्डिनेटर आरिफ खान ने बताया कि सांसद पीएल पुनिया
के प्रयास से अम्बेडकर हस्त शिल्प विकास योजना के तहत जरी के कारीगरों को
प्रशिक्षित कराया जायेगा। पहले चरण में जैदपुर व फतेहपुर के जरी कारीगरों
को इस योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके तहत तीन माह का
प्रशिक्षण होगा। भारत सरकार की इस योजना के तहत जनपद के जरी व्यवसाय से
जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। संस्था इससे पूर्व भी गांधी शिल्प बाजार के
आयोजन आयोजित कराती रही है। जिसमें देश के हस्त शिल्प कारों से जनपद के
शिल्पकारों को अनुभव बांटने का मौका मिलता रहता है।

