सपाईयों ने आशीष के नेतृत्व में किया रक्तदान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_216.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा के छात्र नेता आशीष सिंह आर्यन के जन्मदिन के अवसर पर
सैकड़ो सपाईयों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप
सिंह ने कहा कि जनपद के नौजवानों ने साम्प्रदायिक ताकतों को भी उभारने का
मौका ही नहीं दिया। युवाओं की लड़ाई के लिए तन,मन से समर्पित युवाओं ने जो
लड़ाई लड़ी है। श्री सिंह ने आगे कहा कि आशीष सिंह ‘आर्यन‘ जैसे नौजवान जो
छात्रों युवाओं पर होने वाले अत्याचार का विरोध करते रहते हैं और सफलता
पूर्वक इन सबका नेतृत्व करते हुए लड़ाई जीतते रहते हैं मुझे बड़ी खुशी है
कि आशीष सिहं ‘आर्यन‘ छोटे भाई और समाजवादी पार्टी के लिए मरने मिटने के
लिए तैयार रहते हैं। इसके पूर्व वरिष्ठ आशीष सिंह ‘आर्यन‘ के जन्मदिन के
अवसर पर क्षेत्रपंचायत सदस्य अमित चौधरी के नेतृत्व में मलिन बस्ती में
गरीबों को वस्त्र बाँट गये तथा जिला अस्पताल में रक्तदान किया तथा छाया
चौराहा पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से ज.ने.स्मा. छात्रा नेता ऋषभ सिंह,
राहुल वर्मा ‘प्रधान‘, आयुष चौधरी रहे। इस मौके पर मुख्य रूप जिला
चिकित्सा अधीक्षक श्री एसके सिंह, आमिर अबरार, मो. अफाक, अफजाल, करन
मिश्रा, जिला महासचिव शिवम शुक्ला, श्री निवास त्रिपाठी, राजेश
यादव,सत्यम द्विवेदी, शिवम सैनी, देवेन्द्र सारस्वत, मुकेश सिंह, शुभम
वर्मा,अरविन्द वर्मा, गोपी, शुभम पाठक, हर्षित ठाकुर, रानू सिंह आदि
सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

