सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल जारी,पुनिया को दिया ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_934.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। स्वर्ण आभूषणों पर एक्साइज कर लगाने के विरोध में आज तेरहवें
दिन भी सर्राफा व्यापारियों एवं कारीगरों का धरना प्रदर्शन जारी रहा।
सर्राफा व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन पूरे जनपद व ग्रामीण क्षेत्रों
सहित कस्बों में देखा गया है। सर्राफा व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर वित्त
मंत्री का पुतला दूसरे दिन भी फूंक कर विरोध जताया। उसके बाद जुलूस
निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सर्राफा व्यापारियों
ने जीआईसी मैदान में पहुंचकर राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया को ज्ञापन
सौंपा। इस दौरान श्री पुनिया ने सर्राफा व्यापारियों को आश्वासन दिया कि
आप की समस्या सरकार तक पहुंचायेेंगे और एक्साइज कर हटाने की भी मांग
करेंगे। सांसद ने बताया कि 2011 में जब कांग्रेस की सरकार ने एक्साइज कर
लगाया तो भाजपा ने इसका जमकर विरोध किया था। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद
सोनी, अनिल रस्तोगी, शशि शेखर गुप्ता, राजू वर्मा, विकास गुप्ता, संतोष
कुमार सोनी, सुनील त्रिवेदी, नीरज सोनी, मो. गुफरान अली, हाजी वसीम सहित
सैकड़ो सर्राफा व्यापारी मौजूद थे।

