aajtaktimes

MCC क्लब ने जरवल क्लब को रौंदा, दूसरे क्वाटर फाइनल पर कब्ज़ा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । जैदपुर में सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिज़वी व फरमान अंसारी द्वारा आयोजित अलीम अंसारी पूर्व चेयरमैन  मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वाटर फाइनल मैच एम सी सी क्लब जैदपुर व जरवल क्लब के बीच खेला गया, एम सी सी क्लब जैदपुर ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी  का फैसला किया , और पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर मे 198 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया, एम सी सी टिकरा  की तरफ से सबसे अधिक सुहैल  ने 57 रन व माजिद  ने  41 रन की पारिया खेली, वही बाकी कोई बल्लेबाज आज बड़ी पारी नही खेल सका , जरवल क्लब की तरफ से रवि ने तीन विकेट लिये, जवाब मे बल्लेबाजी करने उतरी जरवल क्लब ने 16 ओवर मे चार विकेट खोकर  मात्र 148 रन ही बना सकी और मैच हार गयी, जरवल क्लब की तरफ से मेराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाट आउट 90  रन बनाये मगर अपनी टीम को जीत न दिला सके,  एम सी सी जैदपुर की तरफ से कोई भी गेंदबाज आज अपनी छाप नही छोड़ सका मात्र विशाल ही एक मात्र सफल गेदबाज रहे जिन्होने दो विकेट लिये व इसके अलावा सभी गेंदबाज विकेट के लिये तरसते रहे, सुहैल  को उनके शानदार खेल  के लिये सभासद रशीद अंसारी द्वारा मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, मनी प्राईज़ पुरस्कार सभासद द्वारा  मेराज को दिया गया,  मैच के दौरान निहाल रजा रिज़वी, जमील खान, हाजी गुड्डू बर्तन वाले,बब्लू ईटा वाला, गुलफाम रिज़वी, मुन्ना पलाले, मो. खलिक सिद्दीकी, परवेज रिज़वी, आमिर खान बब्लू ,तय्यब खान,कामिल रिज़वी, समीर रिज़वी,  सलीम अंसारी,आफाक कुरेशी, इशरत अब्बास, मोहम्मद अहमद, इजहार खान,वसीम ईटा वाला, उमेर सभासद, मोहम्मद सगीर, पप्पू खान, उमाकान्त पहलवान,  सभासद, मो. अहमद मामा, नबी हसन खान, मुन्ना सगीर तेली, पत्रकार उमेर अंसारी, अकरम खान,आफताब कुरैशी, नूर आलम कुरैशी, रशीद अंसारी, नौमान असकरी नैमी आदि लोग मौजूद थे ।

Related

UP 8462556252181118183

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item