जायस में हुआ MLC शैलेन्द्र प्रताप सिंह का ज़ोरदार स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/mlc_29.html
अजमी रिज़वी
अमेठी | जिले के कस्बा जायस मे सभासद सैय्यद सादिक मेंहदी व समाजसेवी सैय्यद अली बाकर द्वारा नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह का भव्य स्वागत किया गया |
पूर्व विधायक राजा मयंककेश्वर शरण सिंह के संरक्षण मे आयोजित स्वागत समारोह मे पहुचने पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह का अली बाकर, रजी बाकर, सादिक मेंहदी, सभासद एतेजाज खान, लल्ला किंग आदि लोगो ने माला पहना कर जोरदार स्वागत किया, कस्बे के मोहल्ला कंचाना स्थित मलिक मोहम्मद जायसी पार्क मे आयोजित इस स्वागत एंव अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए सुल्तानपुर व अमेठी जिले से चुने गये एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आप लोगो ने मुझे जो जिम्मेदारी सौपी है मै उसपर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूगा |
यहा के लोगो को जब भी मेरी जरूरत होगी मै उनके बीच होऊगा और आपके हर सुख दुख मे मै हमेशा शामिल रहूगा यह वादा भी किया, इस मौके पर उन्होने जनता की मॉग पर मलिक मोहम्मद जायसी की जन्मस्थली पर सिंलिग लगवाने की घोषणा किया , इस मोके पर समाजसेवी अली बाकर व सभासद सादिक मेंहदी ने एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को कवि मलिक मोहम्मद जायसी का चित्र देकर सम्मानित किया, समारोह को पूर्व विधायक राजा मयंककेश्वर शरण सिंह, कोआपरेटिव बैक के चेयरमैन गजाधर सिंह , एनपीपी के अध्यक्ष राम नारायण कनौजिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश कुमार सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष भीम सिंह, अशोक मौर्या आदि लोगो ने सम्बोधित किया कार्यक्रम का संचालन विजय पासी ने किया |




