गड्ढ़ो में तब्दील हो गया जैदपुर सम्पर्क मार्ग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_816.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर-बाराबंकी सम्पर्क मार्ग जगह-जगह से पथरीला हो
गया हैं। मार्ग पर बड़े बड़े गढ़ड़े दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। जिस कारण
क्षेत्रवासियो में काफी आक्रोश बना हुआ हैं। जैदपुर से बाराबंकी जाने
वाले मार्ग पर दूरसंचार केन्द्र के सामने, बरैइया के पास, पल्हरी गंाव व
चौराहे पर लम्बी दूरी तक लगे पत्थर लोगो के लिये मुसीबत बने हुए हैं।
मार्ग पर कई जगह बड़े-बड़े गढड़े हो गये हैं। जिसके चलते रोजाना कई लोग
चोटिल भी होते है। सम्पर्क मार्ग बनवाने के लिये कई अधिकारियो से लेकर
विधायक तक अवगत कराया गया लेकिन अभी कोई कार्यवाही नही हुई। क्षेत्र के
राजन बकसोर, यासिर अराफात कैफी सहित कई लोगो ने सम्पर्क मार्ग बनवाने की
मंाग की हैं।

