राजभवन का घेराव करेंगे सर्राफा व्यापारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_743.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्ड़ल कल बुधवार को तिरहे
जी0एस0टी, 2 लाख की खरीद-फरोत पर, पैन कार्ड की अनिर्वायता, खुदरा मे एकल
ब्राण्ड और सर्राफा व्यापार पर लगाये जा रहे एक्साइज के विरोध में
राष्ट्रीय आवाहन पर राजभवन का घेराव करेगें। जिसमे जनपद के नगर अध्यक्ष
सुजीत कुमार शाह अपने 200 व्यापारियो के साथ जनपद मे सर्राफा कमेटी के
समर्थन में भाजपा कार्यालय का घेराव करने के पश्चात लखनऊ राजभवन घेराव
हेतु कूच करेगे। उक्त कार्यक्रम की रुप-रेखा उधौली ब्लाक अध्यक्ष देशराज
यादव की मौजूदगी मे नगर स्थित कार्यालय शाह जी मार्केट में मौजूद
व्यापारियो के बीच बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष श्री शाह ने
कही। इस मौके पर पवन जैन, सुशील अग्रवाल, विशाल सिंह, विक्की गुप्ता,
सरदार रिंकल, अमरेश स्वर्णकार, सोनू बाथम, कन्हैया सोनी, आशू गुप्ता, रवि
नाग, अन्ंशू बाजपेयी, हर्षित शुक्ला, के0के0 रस्तोगी आदि व्यापारी मौजूद
रहे।

