MLC चुनाव : राजू बन गया जेंटिलमैन, विरोधियों की जमानत जब्त
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/mlc_45.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विधान परिषद चुनाव में एक बार फिर सपा ने अपना जलवा कायम रखा। सपा के कैडर प्रत्याशी राजेश यादव राजू ने एतिहासिक जीत दर्ज करायी। विधान परिषद की मतगणना शान्तिपूर्ण व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। सपा प्रत्याशी राजेश कुमार यादव को 1979 मत प्राप्त हुये। मुकेश कुमार को 164 मत प्राप्त हुआ। मनोज कुमार को 127 तथा रामफल को 10 मत मिला। जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी अजय यादव ने राजेश कुमार यादव को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2016 सम्पन्न हुये मतदान में 2334 मत पड़े थे। आज मतगणना में 2334 मत में से 54 मत अवैध पाये गये। मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार, एडीएम हरिकेश चौरसिया, जिला विकास अधिकारी एके सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक सिंह, उपजिलाधिकारी नीलम यादव, जिला अर्थ संख्या अधिकारी डॉ. विनोद सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीधर यादव, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है एमएलसी की रिकार्ड जीत: विजय
बाराबंकी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराये गये विकास कार्यो एंव नेता जी के आर्शीवाद से कार्यकर्ताओ द्वारा की गई कड़ी मेहनत का नतीजा सपा प्रत्याशी राजेश यादव राजू की रिकार्ड मतो से हुई जीत है। उक्त विचार पूर्व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी एंव आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय संयोजक विजय प्रताप सिंह ने राजेश यादव राजू का स्वागत करने के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओ के बीच मे कही। श्री सिंह द्वारा विजयी एमएलसी के बड़ेल स्थित आवास पर संगठन के पदाधिकारियो के साथ फूल-माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी, एके सिंह, डा. पीके त्रिपाठी, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, ऋषि वर्मा, सुशील कुमार सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
खूब उड़ा गुलाल, सपाई हुये लाल, विरोधी बेहाल
बाराबंकी। राजेश यादव ‘राजू‘ ने एमएलसी चुनाव में रिकार्ड जीत हासिल करने के बाद सपाईयों एवं समर्थकों ने रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर पूरा जनपद होली के रंगो में रंगीन हो गया। हर कोई राजेश यादव को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दे रहा था। कोई माला पहनाकर तो कोई गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहा था। ऐसे में विरोधियों के पसीने छुड़ाने वाले राजेश यादव राजू ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुये सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर सदर विधायक सुरेश यादव, रामगोपाल रावत, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह, कोआपरेटिव के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र वर्मा, मुख्तार अहमद, डा. कुलदीप सिंह, केडी, दानिश सिद्दीकी, शाफे जुबेरी, शिवा शर्मा, अमित चौधरी, शिवम शुक्ला, आशीष सिंह आर्यन आदि लोगों ने बधाई दी।
बेनी ने दी बधाई
रामसनेहीघाट बाराबंकी। एमएलसी चुनाव में राजेश यादव की जीत पर सपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गयी एवं बधाईयों का दौर शुरू हो गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने जगदेव वर्मा के आवास पर दूरभाष से पत्रकारों से वार्ता करके सभी को बधाई दी।



