सपा नेता अबू आसिम आज़मी को राष्ट्रभाषा सम्मान पुरस्कार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_64.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मैं राजनीति इसलिये करता हूं कि समाज के दबे कुचले एवं शोषित लोगों की मद्द कर सकूं और अलगाववाद को समाप्त कर सकूं। हर इंसान की पहचान उसके ओहदे से नही बल्कि उसके किरदार से की जानी चाहिये। क्योंकि किरदार ही इंसान की पहचान है।
उक्त विचार गांधी भवन में गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अबू आसिम आजमी ने व्यक्त किये। इस मौके पर अबू आसिम आजमी को महाराष्ट्र विधान सभा में हिन्दी भाषा एवं हिन्दी भाषीय लोगों के सम्मान के लिये उनके सत्त प्रयास की सराहना करते हुये सामाजिक सहभागिता सम्मान के अन्तर्गत राष्ट्र भाषा सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया।
समारोह को सम्बोधित करते हुये श्री आजमी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा का पहली बार सदस्य बनने पर मैने हिन्दी में शपथ लेने की सोची। तब कई दलों के विधायकों ने हिन्दी में शपथ न लेने का दबाव बनाया और कहा कि उर्दू, मराठी या अंग्रेजी में ही शपथ ले। मैने इस जवाब में उनसे कहा कि हिन्दी हमारी बड़ी बहन है और उर्दू छोटी। इसके बावजूद भी मैने विधानसभा में हिन्दी में शपथ ली। श्री आजमी ने कहा कि हिन्दी में शपथ लेने मेरा फर्ज था जो मैने निभाया आप सभी से यही गुजारिश है कि जब भी कभी ऐसी परिस्थितियां पड़े तो हिन्दी को ही अपनी भाषा चुने। आज देश में परदेशी जुबान का सम्मान हो रहा है जबकि देशी जुबान का अपमान लोग कर रहे हैं। हिन्दी भाषा का एहतराम होना चाहिया। आज इस मौके पर हमे संकल्प लेना होगा कि हिन्दी को राष्ट्र भाषा दर्जा दिये जाने का हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम संयोजक समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने कहा कि अबू आजमी ने हिन्दी के सम्मान के लिये जो कार्य किया उसकी गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट सराहना करता है। समाज के हर शोषित और पीड़ितों की मद्द के लिये अबू आसिम का प्रयास सराहनीय है।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे सदर विधायक धर्मराज यादव ‘‘सुरेश यादव‘‘ ने कहा कि अबू आसिम साहब की सपा में गतिशीलता के चलते आज महाराष्ट्र में पार्टी का वर्चस्व कायम है। उत्तर भारतीयों की मद्द और उनसे स्नेह यह जाहिर करता है कि आज भी उनमे अपने लोगों के प्रति सम्मान बरकरार है।
इस मौके पर सपा नेता राजू प्रधान, हुमायूं नईम खां, जितेन्द्र सिंह, मृत्युंजय शर्मा, एहतिशाम खान, विनय कुमार सिंह ने 21 किलो की माला अबू आसिम आजमी को पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्य रुप से हाजी इल्तेफाक, सेवानिवृत आईएस अधिकारी रमाशंकर सिंह, करुणेश द्विवेदी, अताउर्रहमान किदवाई, बृजेश दीक्षित, इजहार हुसैन, हशमत उल्लाह, धनंजय शर्मा, दानिश सिद्दीकी, सौरभ द्विवेदी, शाफे जुबेरी, शिवा शर्मा, इं. किशन रावत, अमित चौधरी, अशोक शुक्ला, विनय कुमार सिंह, फराज अहमद खान, आशीष सिंह आर्यन, शिवम शुक्ला, उमैर किदवाई, मो. एखलाक एडवोकेट, मौलाना अलीम, मौलाना फहीम अहमद, इकबाल अशरफ किदवाई, डा. पीयूष अवस्थी, आदित्य यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत
बाराबंकी। समाजवादी नेता एवं महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी का सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। जनपद के प्रथम आगमन पर सपाईयों ने दर्जनों वाहनों के साथ असेनी मोड़ पर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद गांधी भवन में आयोजित समारोह के दौरान सपा नेता धनंजय शर्मा, दानिश सिद्दीकी, सभासद शाफे जुबेरी, सोनू यादव, रियाजुल हसन, इजहार हुसैन, अनस कुरैशी, डा. पीयूष अवस्थी, शिवम शुक्ला, करुणेश द्विवेदी, शिवा शर्मा, सौरभ द्विवेदी, अमित चौधरी, फराज अहमद खान, मनोज कुमार वर्मा, देव सिंह आशू, अमित पंण्डित, इमरान खान, सर्वजीत यादव, सहजराम यादव, अशोक शुक्ला, आदित्य यादव, शहनवाज अहमद, अलीम सिद्दीकी, अशरफ अली, परवेश, अब्दुल जावेद, अनवार हुसैन, सै. अरशद हुसैन, चौधरी फरजान कलीम, मो. अनस, सईद अंसारी, माताफेर, विजय बहादुर, नन्द किशोर, राहुल भारती सहित सैकड़ो लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

