मंत्री गोप बने किंग मेकर, MLC की सीट पर सपा का लहराया परचम , विरोधियो में खलबली
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/mlc_57.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । रविवार को जैसे ही एमएलसी चुनाव का परिणाम सामने आया और पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज करनी शुरू की तो चारों तरफ जश्न का माहौल नजर आया , ऐसे माहौल में जैसे ही बाराबंकी का परिणाम सामने आया तो जैसा उम्मीद की थी वैसा ही परिणाम सामने आया , समाजवादी पार्टी की तरफ से घोषित प्रत्याशी राजेश यादव "राजू" ने भारी मतों से अपने विरोधियों पर जीत दर्ज की और अपने विरोधियों को धूल चटाकर उनकी जमानत जब्त करा दी , ये सब एक सुनियोजित रणनीति के तहत ही संभव हो पाया जिस रणनीति को उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री और समाजवादी पार्टी यूपी संगठन महासचिव अरविन्द कुमार सिंह "गोप" ने तैयार किया व अपने जनसम्पर्क तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह व जनपद बाराबंकी के समाजवादी पार्टी के सम्मानित विधायकगणों के सहयोग से संभव किया ।
मंत्री गोप ने इस पूरी जीत का श्रेय नेता जी के मार्गदर्शन व यशस्वी व नौजवान ऊर्जावान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व व भरोसे को दिया ।
मंत्री ने इस मौके पर कहा कि विकास के जो नए आयाम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खड़े किये हैं वो अपने आप में एक नज़ीर हैं और पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता इस विकास के कामों को देख समझ रही है और सराहना कर रही है और इसी का परिणाम है कि पहले पंचायत चुनावों में जनता ने समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को भारी बहुमत में जिताया और अब निकाय चुनाव विधानपरिषद में भी जनता ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करके उच्च सदन विधान परिषद् में समाजवादी पार्टी को बहुमत प्रदान किया है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में अपना भरोसा जताया है ।

इस मौके पर भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा मंत्री के बाराबंकी स्थित आवास पर लगा रहा और सबने रंग गुलाल अबीर उड़ाकर और एक दूसरे को लगाकर तथा मिठाइयां बांटकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया ।