aajtaktimes

जौनपुर में SP कार्यालय के पास से 11 लाख की लूट

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर में सिविल लाइन मार्ग पर स्थित एक्सिस बैंक के पास से मंगलवार को तमंचे के बल पर 11 लाख रूपये लूट लिया गया। दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लूटेरे आराम से फरार हो गये जबकि वहीं पास में डीएम व एसपी कार्यालय के अलावा मियांपुर पुलिस चौकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक फाइनेंसर बैंक से 11 लाख 14 हजार रूपया रूपया निकालकर अपनी बैग में रखकर जा रहा था कि एक्सिस बैंक के पास पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश उसे असलहा सटा दिये। जब तक वह कुछ कर पाता, बदमाश रूपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये। घटना की जानकारी होते ही अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी नगर आरपी सिंह यादव, थानाध्यक्ष लाइन बाजार विश्वनाथ यादव सहित तमाम पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंच गये। इस दौरान पुलिस विभाग के साइबर सेल के विशेषज्ञ ओपी जायसवाल भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने मुआयना करते हुये छानबीन शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाशों को पकड़ने के लिये घेराबंदी शुरू कर दिया गया लेकिन समाचार लिखे जाने तक बदमाश पुलिस पकड़ से दूर बताये गये। फिलहाल भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिसिया कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

Related

UP 1832969463400062022

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item