SP के कड़े तेवर, कोतवाल का रोका वेतन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/sp_5.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने कोतवाली रामसनेही घाट का निरीक्षण किया। एसपी ने करीब दो घण्टे कोतवाली में बिताये। अभिलेखो के रख रखाव एवं माल खाना शास्त्रागार का विधिवत निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान पुलिस कप्तान व्यवस्था से संतुष्ट नही दिखे उन्होने अनुपस्थ्ति लिपिक शिवप्रताप पाल को निलम्बित कर दिया एवं कोतवाल जे एल सोनकर का तथा मालखाना मुहर्रिर का वेतन रोक दिया तथा सुधार के लिये कोतवाली को 15 दिन का समय दिया कोई पुलिस कर्मी उनके सवालो का जवाब नही दे सका।

