UP में चलती बस में युवती से गैंगरेप, 14 दिन के बच्चे की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/up-14.html
बरेली । अंतररराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज तड़के बरेली में बस ड्राइवर और कंडक्टर ने चलती बस में महिला के साथ बर्बरता की। इन्होंने महिला से बस में ही सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला अपनी बहन के घर से अपने घर लौट रही थी।
बस में महिला से गैंगरेप के मामले में कंडक्टर और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है । सामूहिक दुष्कर्म के दौरान महिला ने विरोध किया तो 14 दिन का बच्चा उसके हाथ से गिर गया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। महिला को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसको घर भेज दिया गया है जबकि घृणित कार्य को अंजाम देने वाले दरिंदे फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक गैंगरेप के विरोध के दौरान महिला की गोद से उसका 14 दिन का बच्चा गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बावजूद दरिंदों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़त को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर है । घटना के बाद दरिन्दे मौके से फरार हैं।
एसएसपी के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीआईजी रेंज आशुतोष कुमार भी पीडि़ता के घर पहुंचे हैं।