ई-मेल के संस्थापक टॉमलिन्सन का निधन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_45.html
7 4 वर्षाय रे-टॉमलिन्सन का दिल की धड़कन बंद होने के कारण निधन हो गया।
मॉडर्न ई-मेल सिस्टम के जनक, रे-टॉमलिन्सन का 74 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया है। सीएनईटी के अनुसार, टॉमलिन्सन जिस कंपनी रेथियॉन में काम करते थे, उसके प्रवक्ता माइक डॉबल ने इस ख़बर की पुष्टि कर दी है।
मॉडर्न ई-मेल सिस्टम के जनक, रे-टॉमलिन्सन का 74 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया है। सीएनईटी के अनुसार, टॉमलिन्सन जिस कंपनी रेथियॉन में काम करते थे, उसके प्रवक्ता माइक डॉबल ने इस ख़बर की पुष्टि कर दी है।
उल्लेखनीय है कि 10 अक्टूबर को 41 साल पहले अमरीकी कंप्यूटर प्रोग्रामर रे-टॉमलिन्सन ने दुनिया का पहला ई-मेल भेजा था। उसके बाद से ई-मेल दुनिया में संचार का यह एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया।
ई-मेल (इलेक्ट्रॉनिक मेल) ने सूचना के क्षेत्र में कई बड़े क्रांतिकारी बदलाव किए।
1971 में बॉस्टन की टेक कंपनी "बीबीएन" के लिए काम करते समय टॉमलिन्सन ने एक ऐसा सिस्टम तैयार किया था, जिससे अलग नेटवर्क्स पर मौजूद कंप्यूटरों के बीच इलेक्ट्रॉनिक मैसेज भेजे जा सकते थे। इससे पहले के मैसेजिंग सिस्टम, एक ही कंप्यूटर पर मौजूद अन्य यूजर्स के साथ मैसेज शेयर कर सकते थे।
साथ यह भी माना जाता है कि टॉमलिन्सन ने ही ई-मेल में इस्तेमाल होने वाले (@) सिंबल को सबसे पहले इस काम में इस्तेमाल किया था।
गूगल की जी-मेल टीम ने टॉमलिन्सन को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है कि 'ई-मेल के आविष्कार और नक्शे पर (@) चिह्न लगाने के लिए शुक्रिया, रे-टॉमलिन्सन। हैशटैग आरआईपी।'
इंटरनेट के जनकों में से एक माने जाने वाले विंट सर्फ ने टॉमलिन्सन के निधन को बेहद दुखद बताते हुए गहरा शोक प्रकट किया है ।

