डॉ कुलदीप के नेर्तित्व में 1 मई से दौड़ेगी साईकल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/1.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । समाजवादी के जिला अध्यक्ष डाँ.कुलदीप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा मुख्य मंत्री अखिलेश सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्य व् प्रदेश में चल रही अन्य लाभकारी योजनाओं से आम मतदाताओं को परिचित कराने व् समाज वादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के सन्देश को गांव गांव तक पहुचाने के उद्देश्य से 01 मई से 10 मई तक समाज वादी पार्टी की साईकिल दौड़ेगी गांव गांव शहर शहर। समाज वादी पार्टी के जिला अध्यक्ष् ने बताया कि समाज वादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर समाज वादी पार्टी के सन्देश को लेकर पार्टी कार्य कर्ता पहली मई से लेकर दस मई तक गांव शहर व् कस्बों में साईकिल रैलियां निकालेंगे उन्होंने बताया की पहले यह कार्यक्रम 17 अप्रैल से था मगर अब इस प्रोग्राम में थोड़ी तब्दीली कर पहली मई से दस मई कर दिया गया है जिला अध्यक्ष् ने बताया साईकिल रैली की जो रूप रेखा पहले तय की गई थी उसमे कोई बदलाव नही किया गया है सिर्फ महीने और तारीख में परिवर्तन किया गया है उन्होंने बताया की साईकिल रैली में मंत्री विधायक विधान परिषद सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष् पूर्व विधायक ब्लाक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य नगर पंचायत अध्यक्ष् चैयरमेन सभासद प्रधान बी डी सी व् जिला कमेटी नगर ब्लाक तहसील विधान सभा और अन्य फ्रंटल संघटनो के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी जगह जगह मौजूद रहेंगे।

