नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मौलाना कल्बे जवाद से किया मुलाकात , सपा में बेचैनी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_85.html
तालिब जैदी
लखनऊ । बसपा के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने इमामे जुमा मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी से उनके आवास पर मुलाकात किया ।बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मौलाना से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बातचीत की और कौमी व मिल्ली मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मौलाना को आश्वासन दिया कि अगर राज्य में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह सभी समस्याओं को हल करने की पूरी कोशिश करेंगे और हर मसअले पर संजीदगी से काम करेंगे। नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ इंतजार आब्दी बॉबी और पार्टी के अन्य प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।

