aajtaktimes

धूमधाम से मनायी गयी डॉ अम्बेडकर की 125वीं जयंती

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय संविधान के जनकए भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती जनपद में बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर विविध आयोजन हुए। बाराबंकी। कुरौली स्थित रानी लक्ष्मीबाई इण्टर कालेज मे विद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह की शुरूआत की गयी । इस असवर पर श्री शुक्ला ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की सोंच राष्ट्रवादी थी । भारत संघ राज्य के संविधान निर्माण के दौरान उन्होनें इस बात का खासा ध्यान रखा कि राष्ट्र के प्रत्येक प्रांत , भाषा , धर्म , जाति , सम्प्रदाय के सर्वाधिकार सुरक्षित हों। श्री शुक्ला ने कहा कि संविधान के जनक बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने दलित , शोषित वर्ग को समाज में बराबरी का हक दिलाया। यदि भारत के संविधान को जानना है तो बाबा साहब के जीवन दर्शन को समझना होगा। तत्पश्चात विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय सिंह , विशाल मिश्रा , अशोक श्रीवास्तव , सूरज शर्मा , दिनेश मिश्रा , शिवम गुप्ता , शिव कनौजिया , अंशू पाण्डेय , रश्मि चतुर्वेदी , पूनम पाठक सहित स्टाफ व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे । नगर के ग्राम बड़ेल में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने न सिर्फ दलित वर्ग को अस्पृशयता के चंगुल से आजाद कराया। वरन भारतीय संविधान की रचना की। संतोष गौतम ने कहा कि यह बाबा साहब के संघर्षों का नतीजा है कि आज हम लोग स्वतंत्र हैं ।
इस अवसर पर सुनील कुमार , कमलेश गौतम , संतराम , राम प्रसाद , पप्पू , संदीप कुमार , लल्ला गौतम , बाबू गौतम सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। वहीं डॉ अम्बेडकर जयंती पर अम्बेडकर अनुयायियों द्वारा नाका सतरिख पर निःशुल्क प्याऊ का आयोजन किया। जिसमें पूरे दिन राहगीरों की प्यास बुझायी गयी। निःशुल्क प्याऊ पर पहुंचे डॉ पीएल पुनिया ने राहगीरों को शरबत पिलाते हुए कहा कि शिक्षित हो संगठित हो और संघर्ष करो के बाबा साहब के इस नारे को इतना प्रचलित किया है कि लोग जुबान पर रट लिये हैं किन्तु लोग इसकी गहराईयों से अलग हैंए अपने पास पड़ोस के लोगों से मेल जोल नही है। एक साथ उठते बैठते नही हैं। बच्चों को प्राइमरी स्कूल तक भेज तो दिया किन्तु क्या पढ़ रहा है इससे कोई मतलब नही है। एक दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ में लगे हैं। ऐसे में क्या बाबा साहब के शिक्षित बनो संगठित बनो और संघर्ष करो के नारे को हम वास्तविकता में ग्रहण कर पाये हैं। इस पर विचार करने की जरुरत है। श्री पुनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में जाकर कहते हैं कि आरक्षण पर कोई खरोच नही आयेगी , लेकिन वास्तविकता में पूरी कोशिश में लगे हैं कि आरक्षण को समाप्त किया जाये।  समाजसेवी व निःशुल्क प्याऊ के संयोजक डॉ राजाराम ने कहा कि डॉ अम्बेडकर की देन है जो आज समाज में बराबरी पर खड़े हैं और उनके बताये हुए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।


उन्नति के मार्ग पर ले जाने वाले महापुरुष अम्बेडकर : जयंत

डॉ वीआर अम्बेडकर छात्रावास में पूर्व वर्षों की भांति अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनायी गयी। छात्रावास के अधीक्षक जयंत गौतम ने डॉ अम्बेडकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए कहा कि गरीबों के मसीहा ही नही अम्बेडकर पूरे देश के मसीहा हैं। वह केवल दलित के नेता नही बल्कि हिन्दुस्तान को उन्नति के मार्ग पर ले जाने वाले एक महापुरुष हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद आनन्द प्रकाश गौतम ने भी अम्बेडकर जयंती पर छात्रावास के छात्रों एवं उपस्थित नागरिकों को बधाई दी।


सशक्त भारत के सच्चे प्रहरी हैं डॉअम्बेडकर : प्रियंका
भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सांसद प्रियंका सिंह रावत ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अतुलनीय योगदान के लिए नमन किया। सांसद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने देश में व्याप्त बेरोजगारी को दूर करने व अमीरी.गरीबी की खाई को मिटाने का काम किया है वे छुआ.छूत को देश की एकताए अखण्डता का दुश्मन समझते थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव , मुख्य प्रतिनिधि रमेश चन्द्रा , सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा , उपेन्द्र रावत , शरद अवस्थी , सुधीर सिंह सिद्वू , भाजयूमो जिलाध्यक्ष हर्षित वर्मा , शेखर हयारण्य सहित भारतीय जनता पार्टी के गणमान्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

अम्बेडकर जयंती पर शामिल होंगे कई दिग्गज कांग्रेसी

बाराबंकी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन व सांसद डॉ पुनिया द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयन्ती स्थानीय राजकीय इण्टर कालेज प्रांगण स्थित ऑडिटोरियम में 16 अप्रैल को प्रातः 10 बजे धूमधाम से मनायी जायेंगी। जयन्ती में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के बाबा साहब के अनुयायी शामिल होंगे। उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सरजू शर्मा ने देते हुए बताया कि बाबा साहब की 125वीं जयन्ती समारोह के आयोजक सांसद पीएल पुनिया द्वारा देश एवं प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसजनों को जयन्ती में आमंत्रित किया गया हैं जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ,  कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य राज्यसभा सांसद श्रीमती मोहसिना किदवई , कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशीय अध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजनो ने जयन्ती में आने की सहमति प्रदान कर दी हैं। राज्यसभा सांसद पुनिया  जिला काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने जनपद की आवाम से भारी संख्या में जयन्ती में शामिल होने की अपील की हैं।


छुआछूत को मिटाने में लगा दिया जीवनः राम सागर

तहसील हैदरगढ़ की ग्राम सभा बहरामपुर में भारत के प्रथम कानून मन्त्रीए संविधान के रचयिता तथा भारत रत्न डाक्टर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से संभावित भाजपा प्रत्याशी राम सागर रावत ने कहा कि बाबा साहब ने हमें जो सम्विधान दिया है हमें उसका पालन करना ही चहिये। बाबा साहब ने अपना सारा जीवन छुआछूत एभेदभाव को मिटाने में लगा दिया। इस मौके पर हैदरगढ़ के पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित ने बाबा साहब कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने उद्बोधन में जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब जैसी शख्शियत हर रोज़ पैदा नहीं होती। सभा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला , आलोक तिवारी , संतोष श्रीवास्तव , श्रवण कुमार , कई लोग उपस्थित रहे।

चेयरमैन ने अम्बेडकर प्रतिमा पर लगवायी छतरी

नगर पंचायत बंकी के पूरे जहीर कोइलहापुरवा वार्ड नं0.1 में मोहम्मदपुर रोड पर स्थापित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर बंकी नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अन्शू सिंह चौहान ने छत बनवाकर बाबा साहब को धूप व बरसात से बचाने का बहुत ही सराहनीय कार्य किया। इस मौके पर उनकी शोभा यात्रा निकालकर पूरे नगर पंचायत बंकी का भ्रमण किया। इस जयन्ती कार्यक्रम में नगर की जनता के साथ कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक डीडी आर्या , सुशील मिश्रा , राहुल बाल्मीकि , सुनील बाल्मीकि , अखिल बाजपेई सहित काफी संख्या में लोग शोभा यात्रा में उपस्थित रहे।

डॉ अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि
सिद्धौर बाराबंकी । भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर उन्हे याद किया गया। इस मौके पर मउगोरपुर सनौली आदि स्थानो पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगो ने उन्हे याद किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगो ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related

UP 8210963856515738582

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item