मृतक रोजगार सेवक के परिजनों से मिले गोप , दी आर्थिक सहायता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_610.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप द्वारा विकास खण्ड हैदरगढ़ कि ग्राम पंचायत थलवारा के मृतक ग्राम रोजगार सेवक दयाशंकर यादव के परिवार को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता व 29 हजार 766 रूपये अवशेष मानदेय की चेक मृतक की पत्नी गुड़िया को प्रदान किया। ग्राम रोजगार सेवक संगठन की ओर से 45500 व ग्राम विकास विभाग की ओर से 54500 रूपये की धनराशि सहयोग के रूप में प्रदान की गयी। उक्त धनराशि को देने के बाद ग्राम विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप ने पीड़ित परिवार को लोहिया आवास उपलब्ध कराने व जमीन का पट्टा करने के साथ.साथ हर संभव मदद करने के निर्देश परियोजना निदेशक व हैदरगढ़ एसडीएम को दिये। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने ग्राम विकास मंत्री को पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि संगठन परिवार को न्याय दिलाने के लिए एक सप्ताह से निरन्तर प्रयासरत था। पीड़ित महिला ने लगाई ष्ष्अरविंद सिंह गोपष्ष् से नौकरी की गुहार। जिस पर हैदरगढ़ विधायक राममगन रावत ने भी न्याय उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। बताते चले कि संगठन ने अरविंद सिह गोप से मिलकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के साथ.साथ दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की थी जिसके तुरन्त बाद हरकत में आये प्रशासन ने आनन.फानन में मृतक रोजगार सेवक के घर जाकर मात्र 21 हजार रूपये देने की कोशिश मृतक के परिवार को कि जिसे परिवार ने लेने से इन्कार कर दिया था। इस आर्थिक सहायता वितरण के समय सदर विधायक सुरेश यादव , जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत , हैदरगढ़ विधायक राममगन रावत , रवि प्रताप सिंह , दिलदार अहमद , जीतेन्द्र कुमार , अवधेश सिंह , संतोष तिवारी , परियोजना निदेशक एके सिंह , खण्ड विकास अधिकारी सूबे दार यादव समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

