aajtaktimes

सैय्यद ज़ैद क्रिकेट टूर्नामेंट पर इलेवन ब्रदर्स का कब्ज़ा,यूनाइटेड क्लब 139 पर सिमटी


अजमी रिज़वी
बाराबंकी | जैदपुर नगर मे  आयोजित सैय्यद जैद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एलेवन ब्रदर्स जैदपुर व यूनाटेड क्लब के बीच खेला गया, एलेवन ब्रदर्स जैदपुर ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया,
पहले बल्लेबाजी करते हुए एलेवन ब्रदर्स ने फुजैल के शानदार शतक 105 रन की मदद से 192 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया,एलेवन ब्रदर्स की तरफ से रिन्कू ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाये, यूनाइटेड क्लब की तरफ गेंदबाजी करते हुए जावेद व फैजू ने एक एक विकेट हासिल किये, बाद मे बल्लेबाजी करने उतरी यूनाइटेड की पूरी टीम 139 रन पर आल आउट हो गयी, यूनाइटेड की तरफ से सबसे अधिक नफीस ने 44 रन व शफीकू ने 14 रन बनाये,  एलेवन ब्रदर्स की तरफ से उजेफा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट, फुजैल ने 2 विकेट हासिल किये,  फुजैल को उनके शानदार खेल के लिये नगर पंचायत चेयरमैन द्वारा मैन आफ द मैच व मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया, वही विनर टीम के कप्तान फुजैल को हाजी मास्टर इसराईल कुरैशी दारा 8000 रूपये का नगद पुरस्कार, व रनर टीम को हुसैन अली खान दारा 5000 रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया, मैच के दौरान आयोजक बब्लू खान, चॉद मियॉ, रशीद अंसारी के साथ हाजी गुड्डू बर्तन वाले,हाजी, बब्लू ईटा वाला, मुन्ना पलाले, आमिर खान बब्लू ,तय्यब खान,कामिल रिज़वी, समीर रिज़वी,  सलीम अंसारी, मोहम्मद अहमद, इजहार खान, उमेर सभासद, मोहम्मद सगीर, पप्पू खान, सभासद मंशाराम, मो. अहमद मामा, अकरम खान,आफताब कुरैशी, नूर आलम कुरैशी, रशीद अंसारी, नौमान असकरी नैमी आदि लोग मौजूद थे |

Related

UP 7564015245682592751

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item