aajtaktimes

BJP ने देश भक्ति के प्रमाण पत्र की दुकान खोल रखी है : पुनिया

अजमी रिज़वी
बाराबंकी | जिस पार्टी का आजादी की लड़ाई में, भारत माता को गुलामी की जन्जीरो से मुक्त करने में कोई योगदान नहीं रहा, उसी भाजपा ने देश की भक्ति को प्रमाण पत्र देने की दुकान खोल राखी है । सुभाष चन्द्र बोस जिन्होंने जयहिंद का नारा दिया, लालबहादुर शास्त्री जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया, अशफ़ाक़ उल्ला खां जो हँसते हंसते देश की आजादी के लिये फांसी पर चढ गये क्या उनकी देशभक्ति में कोई कमी है । देश की एकता और अखण्डता के लिये भारत रत्न इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने अपने जीवन का बलिदान कर दिया । देश भक्ति हममे कूट-कूट कर भरी है, आज वह लोग हमे देशभक्ति की परिभाषा बता रहे है । जिसका देशभक्ति से दूर- दूर तक कोई लेंना देना नहीं है ।
उक्त उदगार सांसद पी एल पुनिया ने विकास खण्ड मसौली के ग्राम दादरा तथा विकास खण्ड सिद्धौर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में व्यक्त किया जिसकी अध्यक्षता अमरनाथ मिश्रा तथा संचालन दादरा में रामहरख रावत तथा सिद्धौर में जयंत गौतम ने किया ।
स्वागतोपरांत सांसद पुनिया ने होली, नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि देशभक्ति कांग्रेस के संस्कारो में है इसके लिये हमें किसी के प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं है । आज जब भारत वर्ष में सभी धर्म के लोग साथ रहकर दिल से दिल मिलकर प्रेम से रह रहे है तो ऐसे में भाजपा क्या सन्देश देश की जनता को देना चाह रही है और सपा का मौन समर्थन उसे प्राप्त है, कियोकि इनका विकास से कोई वास्ता नहीं है । आज चुनावी वर्ष में उन्हें बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, बाबू जगजीवन राम, सरदार पटेल की याद आ रही है कि उनके सबसे अनुयायी यही भाजपा के लोग है जिनके आदर्श नाथुराम गोडसे है । देश के इन महापुरषो को सम्मान से किसी पार्टी ने मानसम्मान दिया है, तो वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है ।
प्रदेश की सपा सरकार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद पी एल पुनिया ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार की कथनी और करनी में फर्क है यह सरकार गरीबो के हक़ वाले कानून को लागु करने में विफल रही है । शिक्षा के अधिकार कानून के 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी गरीबो के बच्चों को 25% प्रवेश निजी विधालयो में नहीं मिल रहा है, मनरेगा योजना को केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की सपा सरकार ने ख़त्म करने का षडयन्त्र किया है । बसपा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद पुनिया ने कहा कि उसकी मुखिया दलित की नहीं दौलत की बेटी है जिन्होंने रूपये के लिए दलित समाज का मान सम्मान धनाढ्यो की चौखट पर गिरवी रख दिया है । आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार की अवश्यकता है जिसे मेहनत, लगन, निष्ठा और ईमानदारी से आपको पूरा करना है । होली मिलन समारोह के अंत में मसौली ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वली, सिद्धौर अध्यक्ष बिंद्रा प्रसाद रावत, जिला अनसूचित विभाग के उपाध्यक्ष विजय पाल गौतम व मो. मेराज ने वरिष्ट कांग्रेसजनों, मुख्य अतिथि व स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया ।

Related

UP 7757150612889341926

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item