aajtaktimes

अमेरिका पर 16 मुकदमे करेंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, ये है वजह!

पुणे। स्वच्छ उर्जा पर खूब बोलने लेकिन कुछ नहीं करने को लेकर अमेरिका सहित अन्य विकसित देशों पर बरसते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों का उल्लंघन कर सोलर पैनल उत्पादकों को संरक्षण देने के मुद्दे पर वह अमेरिका के खिलाफ जल्द ही 16 मुकदमे दाखिल करेंगे। केंद्रीय बिजली, कोयला, नवीन और अक्षय उर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि अमेरिका भारत से सात गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति कोयले का इस्तेमाल करता है।
गोयल ने कहा कि यहां तक कि स्वच्छ उर्जा वित्त पर भी विकसित देशों ने बोला तो खूब है लेकिन किया कुछ नहीं है। पुणे इंटरनेशनल सेंटर की ओर से ‘वैश्विक सौर गठबंधन को आकार देने में भारत का प्रयास’ विषय पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए मंत्री ने ये बातें कही। गोयल ने कहा कि भारत के पास जलवायु की चुनौती से निपटने के वैश्विक प्रयासों की अगुवाई करने की क्षमता है। यही नहीं गोयल ने आगे कहा कि दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए सौर और अक्षय उर्जा के अन्य स्रोतों का लाभ लेने के मामले में भारत आगे रहेगा।

Related

news 2262771116262344707

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item