aajtaktimes

प्रिंस विलियम पत्नी केट के साथ मुंबई पहुंचे, ताज के दीदार को बेकरार

मुंबई। ब्रिटेन के शाही परिवार के राजकुमार प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन अपनी पहली भारत यात्रा पर आज यहां पहुंचे और उन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। दोनों आज मुंबई पहुंचे और यहां ताज पैलेस होटल के पास 26/11 के स्मारक पर गए
उन्होंने स्मारक पर पुष्पमाला चढ़ाई और होटल के उन कर्मचारियों से भी बातचीत की जो नवंबर 2008 में किए गए भयावह हमले के समय इस विशालकाय होटल में ही मौजूद थे। ताज पैलेस होटल के सामने ही समुद्र किनारे बना गेटवे ऑफ इंडिया दिखाई देता है जिसे किंग जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी की 1911 में मुंबई यात्रा की याद में बनाया गया थ।
शाही दंपत्ति भारत और भूटान के सात दिन के दौरे की शुरुआत में यहां पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ मजबूत संबंध बनाना है। बाद में वे मुंबई की तीन परमार्थ संस्थाओं- मैजिक बस, डोरस्टेप और इंडियाज चाइल्डलाइन के लाभार्थियों और प्रतिनिधियों के बीच आयोजित क्रिकेट मैच को देखने और उसमें भाग लेने के लिए ओवल मैदान पहुंचे।
शाम को प्रिंस विलियम और केट एक भव्य स्वागत और रात्रिभोज समारोह में शिरकत करेंगे जिसका आयोजन मुंबई के फिल्म और रचनात्मक उद्योग के योगदान का जश्न मनाने के लिए किया जाएगा। इसमें बॉलीवुड और उद्योग जगत के नामचीन चेहरे शिरकत करेंगे।
ब्रिटिश मेहमान कल दिल्ली जाएंगे और सबसे पहले भारतीय सेना के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। शाही दंपत्ति आगरा स्थित ताज महल का दीदार करने जाएंगे जहां प्रिंस विलियम की मां दिवंगत प्रिंसेस डायना 24 साल पहले आई थीं।
एक विज्ञप्ति के अनुसार, ताज के प्रिंसेस डायना के दौरे के 24 साल बाद द ड्यूक और द डचेस इस खूबसूरत जगह का दीदार करने को उत्सुक हैं। दोनों मेहमान असम के काजीरंगा राष्ट्रीय अभयारण्य भी जाएंगे और वहां ग्रामीण जनता के जीवन में संरक्षण की भूमिका के बारे में और जानकारी जुटाने का प्रयास करेंगे। जिसके बाद वे भूटान की उड़ान भरेंगे।

Related

news 8608547591196301494

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item