अलग-अलग आग की घटनाओं में, 16 घर जलकर राख, दो बकरियों की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/16_28.html
बाराबंकी। थाना असंद्रा अंतर्गत अलग-अलग हुई दो आग की घटनाओं में 16 घर
जलकर राख हो गया। वहीं लाखों रुपये का सामान भी नष्ट हो गया। जिसके दो
बकरिया भी जलकर मर गयी। हैदरगढ़ विधायक राम मगन रावत व जिला पंचायत सदस्य
सतीश शर्मा, ग्राम प्रधान सुशील जायसवाल और छोटेलाल ने अग्नि पीड़ितों को
आर्थिक सहायता दी। जानकारी के अनुसार पहली घटना आज दोपहर 1 बजे थाना
असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम बाजपुरा मजरे भेड़िया में घटी। गांव के ही
भुलान निषाद के घर से उठी आग की चिंगारी ने विकराल रुप ले लिया। जिसमें
भुलान, सुंदरलाल और पूर्णमासी निषाद के घर जलकर पूरी तरह से राख हो गये।
ग्रामीणों ने अग्निकाण्ड की सूचना फायर सर्विस हैदरगढ़ को दी। काफी देर
बाद जब तक फायरकर्मी मौके पर पहुंचते। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया
था। आग की दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के ग्राम चकतारा मजरे कादिरपुर
में हुईं। दोपहर करीब 2 बजे गांव के ही राकेश गौतम के घर के पीछे से
अचानक लगी आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और देखते-देखते आग की चपेट में
चेतराम गौतम, राम प्रकाश, खूबीचंद, रामनेवाज, लवलेश, विनोद, राममिलन,
राजितचंद, धर्मराज, आलोक और पंकज गौतम के घरो को अपनी चपेट में ले लिया।
देखते-देखते गांव में भगदड़ मच गयी और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के
लिये काफी प्रयास किया। करीब एक घण्टे बाद जब फायर ब्रिगेड मौके पर
पहुंचा उसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकाण्ड में राकेश गौतम की
दो बकरियों की जलकर मौत हो गयी। जबकि अधिकांश ग्रामीणों की सारी गृहस्थी
जलकर खाक हो गयी। अग्निकाण्ड की सूचना मिलने पर क्षेत्र के सपा विधायक
राम मगन रावत ने मौके पर जाकर के अग्नि पीड़ितों का आंसू पोछ और सरकारी
मद्द दी। वहीं क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता सतीश शर्मा उनके
साथ में कादिपुर ग्राम प्रधान सुशील जायसवाल व भेड़िग्राम के प्रधान
छोटेलाल निषाद आदि लोगों ने घर-घर जाकर अग्नि पीड़ितों को खा़द्य सामग्री
व अन्य जरुरी सामान वितरित किया। सतीश शर्मा ने जिलाधिकारी से इन अग्नि
पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत देने की मांग की है।