aajtaktimes

'ममता का वही हश्र होगा जो 1977 में इंदिरा गांधी का हुआ था'

दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति की तुलना 1977 की दिल्ली से करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करारी हार की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि ममता का वही हश्र होगा जो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का हुआ था। सुषमा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। उन्होंने दावा किया कि कोलकाता में फ्लाईओवर का गिरना इस बात को साबित करता है कि तृणमूल सरकार भ्रष्टाचार में कितना डूबी हुई है।
सुषमा ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 1977 में भारत की जनता शांत थी लेकिन आम चुनाव में इंदिरा गांधी को करारी हार का सामना करना पड़ा। वही बात ममता बनर्जी के साथ बंगाल में दोहराई जाएगी। बंगाल के लोग शांत हैं और ममता का वही हश्र होगा जो इंदिरा गांधी का हुआ था।
बीजेपी नेता स्वराज ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार अब सारदा और नारद के बीच फंसी हुई है। तृणमूल सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज हो रहा है।

Related

news 2301336376096746019

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item