aajtaktimes

2017 में पूर्ण बहुमत से बनेगी दुबारा सपा की सरकार - शिवपाल

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण , सिचाई एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार में चालू वित्तीय वर्ष के लिए सड़कों एवं पुलों के निर्माण एवं रखरखाव के लिए 14721 करोड़ रूपये खर्च करेगी। इसके साथ ही राजमार्गो के सुदृढ़ीकरण, चौड़ी करण व सम्पर्क मार्गो एवं पुलों के लिए 541 करोड़ रूपये की व्यवस्था की है।
श्री यादव आज जौनपुर जिले के जफराबाद विधान सभा क्षेत्र के हौज में स्थित डीएवी कालेज के परिसर में आयोजित सड़कों व पुलों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गो व जातियों केे लिए बिना भेदभाव के काम कर रही है। उन्होने कहा कि तीन वर्षो में प्रदेश में सड़कों एवं पुलों का जितना निर्माण हुआ उतना विगत 30 वर्षो के दौरान नहीं हुआ। अपनी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ सभी को दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी पेशन योजना की चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि जिसको कुछ हीं मिल रहा है। उसे समाजवादी पेशन दी जा रही है। प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 55 लाख लोगों को समाजवादी पेशन दी जायेगी और इसके लिए 3300 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गयी है।
उन्होने कहा कि पूर्वान्चल की 16 जिला सहकारी बैक बन्द हो गयी थी। जिसमें से दो को पहले तीन को अब चालू किया गया हैं बकिया 11 को एक वर्ष के भीतर चालू करा दिया जायेगा। कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि 2017 में फिर पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
इस अवसर पर उन्होने जौनपुर जिले में लोकनिर्माण विभाग द्वारा कराये गये 175 करोड़ की लागत से 74 कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें अधिकांश सड़के और पुल शामिल है। उन्होने जौनपुर के कलीचाबाद में गोमती नदी पर पुल व रिंग रोड गोमती नदी में पुल एवं अजोजी - फत्तूपुर में सई नदी पर भी एक पुल बनाने की घोषणा की।
समारोह को प्रदेश के बैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव, ऊर्जा राज्य मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई , लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटेल, राज्य मंत्री जगदीश सोनकर, लेकफेड के चेयरमैन कुंवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, विधायक केराकत, गुलाब चन्द सरोज एवं कार्यक्रम संयोजक व जफराबाद के विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने सम्बोधित किया। इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री जौनपुर नगर में बने होटल रघुवंशी एम्पायर व चौरसिया प्लाईवुड एण्ड हार्ड वेयर का उद्घाटन भी किया। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव प्रदेश के कैबिनेट मंत्री
पारस नाथ यादव के जौनपुर आवास पर गये और डेढ़ माह पूर्व हार्ट अटैक से मृत उनके भतीजे पुलिस निरीक्षक रमेश यादव के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किये।

Related

UP 4963531736754152412

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item