aajtaktimes

अशोक नागर एवं राधेश्याम ने लोगों को हंसने पर किया मजबूर

जौनपुर। साहित्यिक व सामाजिक संस्था अपूर्वा भारती के बैनर तले इंग्लिश क्लब में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन हुआ जहां देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्येन्द्र सिंह निदेशक अरेबियन एयरलाइंस व विशिष्ट अतिथि त्रिवेणी सिंह स्टाम्प आयुक्त रहे जहां अध्यक्षता राजेन्द्र मिश्र अभिराज पूर्व कुलपति सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय एवं संचालन वरिष्ठ हास्य व आशु कवि कमलेश मौर्य मृदु ने ओजस्वी शैली में किया। मां वीणावादिनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुये कार्यक्रम में संदल अफरोज अमेठी, कुमार बृजेन्द्र रांची, रचना त्रिपाठी, पूनम श्रीवास्तव, वाहिद अली वाहिद, डा. पीसी विश्वकर्मा, गिरीश श्रीवास्तव, सभाजीत द्विवेदी, निर्मल नदीम, इन्दू जौनपुरी ने जहां राष्ट्र व समाज पर प्रकाश डाला, वहीं अशोक नागर मालवा व राधेश्याम भारती ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर संरक्षक वीरसेन सिंह, संस्थाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, संयोजक राधेश्याम पाण्डेय, नन्द लाल मौर्य, उमाकांत गिरि, ओम प्रकाश दूबे, दिनेश शर्मा, कमला यादव, बीडी सिंह के अलावा सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related

UP 1479576139330793270

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item