aajtaktimes

वरिष्ठ साहित्यकार की पुस्तक ‘फंसे हम दृश्य में’ का हुआ विमोचन

जौनपुर। नगर के भारतीनगर में स्थित इंग्लिश क्लब में आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार व होम्योपैथिक चिकित्सक डा. हृदय नारायण पाण्डेय की पुस्तक ‘फंसे हम दृश्य में’ का विमोचन हुआ। मंचासीन अतिथियों ने जहां डा. पाण्डेय की पुस्तक का विमोचन किया, वहीं आयोजन समिति ने उन्हें अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डा. पाण्डेय ने कहा कि यह मेरे लिये बड़ी खुशी की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में जुटे साहित्यकारों व श्रोताओं के बीच हमारी पुस्तक का विमोचन हुआ है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरेबियन एयरलाइंस के निदेशक सत्येन्द्र सिंह, स्टाम्प आयुक्त त्रिवेणी सिंह, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति राजेन्द्र मिश्र अभिराज, शिक्षाविद् डा. ब्रजेश यदुवंशी, डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला, तरून शुक्ल, अजय पाण्डेय, रामजी जायसवाल, संजय शुक्ल, ओपी जायसवाल, ओम प्रकाश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 3356578121858288827

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item