aajtaktimes

जिले में 210 मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापक किये गये प्रशिक्षित

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट प्रेक्षागृह में खण्ड शिक्षाधिकारियों व 210 प्रधानाध्यापकों को स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके पहले प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रमाकान्त राम ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। तत्पचात् उन्होंने सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों से कहा कि अपने क्षेत्र में 10-10 मॉडल स्कूल तैयार करने तथा ग्रामवासी सहित एनजीओ के माध्यम से विद्यालयों को उच्चीकृत करने हेतु सहयोग प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि विशेषकर आधार भूत अवस्थापना, शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार करना होगा। सब लोगों ने अच्छा कार्य किया है तभी विद्यालय मॉडल के लिये चयनित हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में अभिवावक कुछ ऐसे हैं जो आर्थिक स्थिति के चलते निजी विद्यालयों में अपने बच्चे को नहीं भेज सकते हैं। इस व्यवस्था को बदलना है। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि अपने विद्यालय को ऊंचाई पर ले जायं। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी 210 विद्यालयों में गैस कनेक्शन की व्यवस्था की गयी है। सबका दायित्व है कि बच्चे के स्तर में हर माह सुधार होना चाहिये तभी विद्यालयों का स्तर उच्च हो सकेगा। 30 अप्रैल तक साफ्टवेयर बनाया जायेगा जिसमें बच्चों का ऑनलाइन डाटा फीट होगा। जिले के 210 अधिकारी आपके सहयोग व बच्चों में सुधार की क्या स्थिति है, के बारे में जानकारी कैम्प कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। बीआरसी के माध्यम से हर माह 25 से 30 तारीख के बीच बच्चों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि दूसरी कार्यशाला 15 दिन, एक माह, दो माह के बाद आयोजित होगी जिसमें समीक्षा व सुझाव दोनों तरफ से लिये जायेंगे। जिलाधिकारी ने अध्यापकों से कहा कि जो प्रतिभा आपमें है, वह दूसरों में नहीं है। इस अवसर पर जयन्त गुप्ता, आकांक्षा, नरेन्द्र वर्मा, आनन्द सिंह आदि ने चलचित्र के माध्यम से मॉडल स्कूल के लिये जानकारी विस्तार से दिया।

Related

UP 4924066663863075152

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item