aajtaktimes

24 घंटे में दाइश का दूसरा ड्रोन गिरा

इराक़ की सेना ने देश के पश्चिमी भाग में आतंकी गुट दाइश का दूसरा ड्रोन मार गिराया है।
अलआलम टीवी के अनुसार अलअंबार प्रांत में चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के कमांडर इस्माईल महलावी ने बताया है कि सैनिकों ने शनिवार को फ़ल्लूजा के दक्षिण में स्थित आमेरिया के क्षेत्र में दाइश के एक चालक रहित विमान (ड्रोन) को मार गिराया। उन्होंने बताया इस ड्रोन को हल्के हथियारों से निशाना बनाया गया जिसके बाद वह फ़ुरात नदी में गिर गया।
महलावी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में दाइश का यह दूसरा ड्रोन है जिसे इराक़ी सैनिकों ने मार गिराया है। पहला ड्रोन शुक्रवार को अलअंबार प्रांत के रुमादी शहर के उत्तर में जरायशी के क्षेत्र में मार गिराया गया था। इस बीच अलजज़ीरा क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के कमांडर अली इब्राहीम ने बताया है कि हीत नगर के दक्षिण में स्थित दो गांवों को दाइश के आतंकियों के क़ब्ज़े से मुक्त करा लिया गया है। इस कार्यवाही में अनेक आतंकी मारे गए हैं ।

Related

World 6638117987182562976

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item