aajtaktimes

केंद्र से बिजली खरीदने में आनाकानी कर रही राज्य सरकार - पियूष गोयल

अरिफ हुसैनी
जौनपुर में केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा की केंद्र के इस समय पर्याप्त बिजली व कोयला मौजूद है पर राज्य सरकारे इनको खरिदने में आनाकानी करती है और बिजली आपूर्ति ना करने का ठीकरा केंद्र  पर फोड़ती है जब की सस्ते दर पर बिजली मौजूद है, जिस प्रदेश् में बिजली की व्य्वस्था ठीक नहीं  होगी उस प्रदेश का न तो विकास होगा ना ही रोज़गार पैदा होता है। उक्त बाते केन्द्रीय उर्जा मंत्री पियूष गोयल यहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऊर्जा योजना का शुभारम्भ करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही ।
केन्द्रीय उर्जा मंत्री पियूष गोयल रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय उर्जा योजना का शुभारम्भ करने जौनपुर पहुचे जहा बीजेपी कार्यकर्ताओ ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया अपनी सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए पत्रकारों से बात चीत के दौरान उन्होंने कहा की केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा हुआ है यही वजह है की आज हमारे पास बिजली का उत्पादन सर प्लस में है और कोयले की कोई कमी नहीं है ऐसे में प्रदेश सरकारे चाहे तो सस्ती बिजली खरीद कर जनता को मुहैय्या करा सकती है |
उन्होंने कहा की हमारी सरकार सिर्फ विकास पर काम कर रही है और विकास की ही बात करती है ऐसे में विपक्षी दल के पास कोई मुद्दा नहीं है और सभी राज्य सरकारों के साथ मेरा कोई भेदभाव नहीं है | केंद्र सरकार ने जो प्रदेश सरकार के साथ मिलकर जो उर्जा योजना चालू की है उससे अकेले उत्तर प्रदेश सरकार को 3 वर्ष में 22 हज़ार करोंड़ का फायदा होगा | उन्होंने सौर उर्जा के विस्तार पर अधिक ध्यान देते हुए कहा की सभी राज्य सरकारों की मदद के लिए केंद्र के दरवाज़े खुले है |
यू पी में होने वाले चुनाव की तैयारी के सम्बन्ध में उन्होंने कहा की अभी काफी समय चुनाव में  बाकी  है हम लोग विकास का काम कर रहे है बाकी सब जनता तय करेगी | साथ ही उन्होंने जौनपुर में कई योजनाओ को दिलाने का वादा भी किया |

Related

UP 4994617482550165504

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item