सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व निकली कलशयात्रा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_774.html
जौनपुर। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव की पूर्व संध्या पर रविवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी जिसमें शामिल महिला, पुरूष, युवा आदि सिर पर कलश लेकर चल रहे थे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कलशयात्रा में शामिल लोगों का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके पहले नगर के सुल्तानपुर (रसूलाबाद) के चुंगी के पास सभी भक्तजन एकत्रित हुये जहां से कलश में जल लेकर सभी लोग सिर पर रखकर कलशयात्रा निकाले। यात्रा का नेतृत्व पं. मदन मोहन जी महाराज बृजवासी ने किया जिनके साथ कलश लेकर चलने वालों में राज नारायण सिंह, प्रदीप सिंह साईं, राहुल, संतोष, संजीव, डा. शुचि, सावित्री सिंह, शकुंतला मौर्य सहित सैकड़ों लोग प्रमुख रहे। पूरे क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद कलशयात्रा पुनः वहीं पहुंचकर समाप्त हो गयी जहां 18 से 23 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव चलेगा।

