aajtaktimes

अभाविप ने शील निधि को बनाया प्रकल्प इकाई का संयोजक

जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसएफडी प्रकल्प इकाई की घोषणा करते हुये शील निधि को जिला संयोजक व स्वाती सिंह को सह संयोजक पद पर मनोनीत किया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रांगण में रविवार को हुई बैठक में विभाग संयोजक रमेश यादव ने विभाग संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी की उपस्थिति में स्टूडेंट फार डेवलपमेंट (एसएफडी) की नयी इकाई की घोषणा किया। घोषणा के अनुसार शील निधि को जिला संयोजक व स्वाती सिंह को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर नितेश सिंह, रत्नेश जी, अवकाश सिंह, नितिन चौहान, अंकित शुक्ल, रवीश पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Related

UP 2107813492307049176

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item