जेसीआई ने वर्ल्ड हेरीटेज डे की पूर्व संध्या पर आयोजित की गोष्ठी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_903.html
जौनपुर। जेसीआई चेतना की अध्यक्ष मेघना रस्तोगी ने वर्ल्ड हेरीटेज डे की पूर्व संध्या पर गोष्ठी किया जहां उपस्थित सभी सदस्यों ने शाही किला सहित अन्य ऐतिहासिक इमारतों का अवलोकन किया। साथ ही शपथ भी लिया कि वे सब मिलकर लोगों को जागरूक करेंगी। इस अवसर पर मधु गुप्ता, कल्पना केसरवानी, चारू शर्मा, डा. ज्योति अलका, प्रीति जायसवाल, इन्द्रा जायसवाल, किरन सेठ, सोनी, रीता कश्यप, शालिनी सेठी, सुधा बैंकर, सोना बैंकर के अलावा अन्य सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही। अन्त में रजनी गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

