मां शारदा शक्तिपीठ के महन्थ ने स्काउट गाइड छात्रा को भेंट की साइकिल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_182.html
जौनपुर। बेचन राम बनमाली लाल स्वतंत्र स्काउट दल मेंजा के नेतृत्व में टीडी कालेज सहित अन्य विद्यालयों के स्काउट के बच्चे शहर के दक्षिणी मार्ग में परमानतपुर के मां शारदा (मैहर वाली) के मंदिर में बासन्तिक नवरात्र पर सेवा भाव एवं आस्था से प्रेरित होकर प्रत्येक वर्ष स्काउट एवं गाइड कमलेश, प्रतीक, मो. फैजल, अमित, अरविन्द, सचिन उद्देश्वर, केशव, शिवम्, सतीश, सनी विश्वकर्मा, रेखा पटेल आदि ने दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिये रात-दिन में दर्शनार्थियों की सेवा में लगे रहे। शक्तिपीठ के महन्थ श्री सूर्य प्रकाश जायसवाल ने इन बच्चों को आशीर्वाद देते हुये कहा कि समाज में दबे, कुचले, असहाय व्यक्तियों की सेवा में सभी की आवश्यकता है। इस अवसर पर शक्तिपीठ की ओर से नवरात्रि के अंतिम दिन बच्चों की विदाई करते हुये टीडी कालेज के इण्टर की गरीब छात्रा निवासी रामनगर जमैथा सदन लाल विश्वकर्मा के बेटी रानी विश्वकर्मा को मंदिर परिसर में नौ दिन की सेवा के कुशल कार्यों को देखते हुये महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल ने शक्तिपीठ की ओर से एक साइकिल भेंट किया।
