हबीब हास्पिटल में आयोजित शिविर में 250 लोग लाभान्वित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/250.html
जौनपुर। हबीब हास्पिटल एवं दी न्यूरो सिटी हास्पिटल के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों की टीम ने 3 सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें दवा भी दिया। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को बीमारियों से बचाव के लिये खान-पान एवं दिनचर्या में सुधार करने की सलाह दिया। साथ ही कहा कि वर्तमान में 30 साल की उम्र के बाद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। खेतासराय के हबीब हास्पिटल में आयोजित शिविर में दी न्यूरो सिटी हास्पिटल वाराणसी के न्यूरो सर्जन डा. राकेश सिंह ने कहा कि अधिक काम करने वालों को सिर व कमर दर्द से बचना चाहिये जो तमाम बीमारियों को जन्म देता है। मनोचिकित्सक डा. तनु सिंह ने मरीजों को स्वस्थ रहने के लिये भरपूर नींद व एक्सरसाइज करने की सलाह दी। हृदय व मधुमेह रोग विशेषज्ञ डा. मिर्जा मेहर अब्बास ने कहा कि मधुमेह लाइफ स्टाइल बीमारी है। ऐसे रोगों से बचने के लिये लोगों को खान-पान व व्यायाम पर ध्यान देना होगा तभी इंसान स्वस्थ्य रह सकता है। शिविर में हास्पिटल संचालक डा. शौकत खान, डा. अबुजैद खान, फैज अर्शी, डा. हफीजुल्लाह, डा. अजरा इस्मत, बाकर मेंहदी, दीपक कुमार, जितेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, डा. मोहम्मद तारिक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

