aajtaktimes

ऐतिहासिक महामंत्री बाबू लाल गुप्ता का निधन, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर। जनपद के प्रख्यात समाजसेवी एवं ऐतिहासिक पंडित जी रामलीला समिति के ऐतिहासिक महामंत्री बाबू लाल गुप्त का सोमवार को हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी। उनका अंतिम संस्कार नगर से सटे रामघाट पर हुआ जहां उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दिया। इसी क्रम में केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने शोकसभा करके दिवंगत की आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थन किया। मालूम हो कि स्व. गुप्त स्टेशन रोड पर स्थित अजय मेडिकल हाल के संचालक और रामलीला समिति के 44 वर्ष से महामंत्री थे। शोकसभा में दिवाकर सिंह, शकील अहमद, अशोक गुप्ता, देवेश निगम, राकेश प्रताप सिंह, महेश पाण्डेय, राजय भाष्कर, सुनील गुप्ता, सोमेश्वर केसरवानी, जागेश्वर केसरवानी, संजीव सिंह, श्याम सिंह, आशुतोष सिंह, श्याम गुप्ता, सूरज साहू सहित अन्य व्यवसायी मौजूद रहे।

Related

UP 2959091420687618681

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item