न्यू मार्केट में खोदे गये गड्ढे से आधा दर्जन घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_847.html
जौनपुर। नगर के व्यस्ततम क्षेत्र नखास के न्यू मार्केट में खोद करके छोड़ी गयी सड़क इस समय जानलेवा नजर आ रही है जहां मात्र दो दिन में ही आधा दर्जन से अधिक लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार शाही पुल-ओलन्दगंज मार्ग पर स्थित नखास के न्यू मार्केट में दो दिन पहले नगर पालिका का जेसीबी पहुंचा जो बीचों-बीच सड़क पर खुदाई कर दिया। काफी लम्बा-चौड़ा गड्ढा खोदकर जेसीबी चला गया जिसके बाद लोगों ने सोचा कि अभी कुछ काम होगा लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी उस गड्ढे का मतलब लोगों की समझ में नहीं आया। अब दिन में भीड़ बढ़ने एवं रात में अंधेरे होने के चलते पैदल, साइकिल व मोटरसाइकिल चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये कहा कि यदि उस गड्ढे में कुछ काम करना है तो शीघ्र करा दिया जाय, ताकि आवागमन सुदृढ़ हो सके, अन्यथा गड्ढे को पाट दिया जाय, ताकि लोग गिरकर घायल होने से बच जायं।

