ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी कार्यक्रम के तहत 28 को होगी बैठक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/28.html
जौनपुर। एपी पाठक प्रभागीय निदेशक जिला पौधरोपण समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी कार्यक्रम के अन्तर्गत पौधों का रोपण करके विश्व कीर्तिमान स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में 28 अप्रैल को अपरान्ह 6 बजे कलेक्टेªट सभागार में बैठक सुनिश्चित की गयी है। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला सभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त खण्ड विकास अधिकारी के अलावा सभी सम्बन्धित अधिकारीगण हिस्सा लेंगे।

