aajtaktimes

जननी सुरक्षा योजना में लम्बित भुगतान पर डीएम ने जतायी नाराजगी

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में जननी सुरक्षा योजना व डाटा आपरेटर के कार्यों की पीएचसी व सीएचसी केन्द्रवार प्रभारी चिकित्साधिकारियों से समीक्षा हुई। इस दौरान योजना में लम्बित भुगतान पर नाराजगी जताते हुये मुंगराबादशाहपुर के ब्लाक लेखा प्रबन्धक की संविदा समाप्त करने का आदेश दिया गया। साथ ही मानक के अनुसार कार्य न करने वालों को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में मदर व चाइल्ड टैªकिंग सिस्टम में कार्य न होने से एमसीटीएस आपरेटर मुंगराबादशाहपुर को हटाने का निर्देश देते हुये मानक के अनुसार कार्य न करने वालों को 10 मई तक कार्य पूर्ण करने या निकालने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने 30 अप्रैल तक सभी निर्देशित कार्य न पूर्ण करने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारियों का अप्रैल माह का वेतन न निकालने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया। सीएमओ डा. रविन्द्र पोरवाल ने बताया कि जननी सुरक्षा के अन्तर्गत 8684 लम्बित भुगतान के सापेक्ष 2078 लाभार्थी का भुगतान आज तक किया गया है। शेष 6606 का भुगतान एक सप्ताह के भीतर करा दिया जायेगा। उन्होंने चिकित्सा प्रभारियों को निर्देशित किया कि हर हालत में खाता खोलवाकर भुगतान करायें। नेट न चलने का कोई बहाना नहीं माना जायेगा। साथ ही अनुपस्थित चिकित्साधिकारी शाहगंज से स्पष्टीकरण मांगा। अन्त में जिलाधिकारी श्री गोस्वामी ने जिला प्रबन्धक सत्यव्रत त्रिपाठी को मई माह का बीएचएनडी के कार्यक्रम के अनुसार डियूलिस्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरके सिंह, सीएमएस महिला लिली श्रीवास्तव के अलावा अन्य चिकित्साधिकारियों की उपस्थिति रही।

Related

UP 1742784645177731670

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item