4 अप्रैल को बंद रहेगा जौनपुरः दिनेश टण्डन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/4.html
जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन की अध्यक्षता में रामजानकी मन्दिर के प्रांगण में हुई जहां उन्होंने बताया कि 31 दिनों से सर्राफा व्यापारी पूरे भारत में अपना व्यापार बन्द करके एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे हैं। इनकी मांगों को जायज बताते हुये प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने 4 अप्रैल को पूरा उत्तर प्रदेश बन्द का आवाह्न किया है। इसी क्रम में सर्राफा व्यापारियों की मांगों का समर्थन कर 4 अप्रैल दिन सोमवार को अपना व्यापार बन्द रखेंगे। इसके अलावा नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता, प्रदेश मंत्री सूर्य प्रकाश जायसवाल, जिला मंत्री रवि मिंगलानी, सुबाष अग्रहरि, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने बन्दी में सभी से सहयोग करने की अपील किया। इस अवसर पर सोमेश्वर केशरवानी, राधेरमण जायसवाल, संतोष अग्ररि विकास शर्मा, महेन्द्र सोनकर, राकेश जायसवाल, संजीव, अरशद कुरैशी सहित सर्राफा व्यापार मण्डल के कार्यवाहक अध्यक्ष वंशीधर वर्मा, मानिक चन्द्र सेठ, आलोक सेठ, संजय बैंकर, अजय सेठ विमल सिंह, अजीत सोनी, गौतम सोनी रामकुमार साहू, संजय जंडवानी, प्रदीप जायसवाल, जयसिंह, अतुल गुप्ता, राजीव साहू, हफीज शाह, शिवकुमार साहू, सुरेन्द्र सिंघानिया, शशांक सिंह, विनीत अग्रवाल, बाबू राम यादव, केके जायसवाल, रवि मिंगलानी, गौतम सोनी, जनमेजय साहू, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, पारसनाथ साहू, विजय प्रकाश कसौधन, विनय बरौतिया, सतीश सेठी, शशि मौर्य, संतोष सोंथालिया, राजेन्द्र अग्रहरि, नीरज शाह, शीतला प्रसाद तिवारी, सत्य प्रकाश जायसवाल, शैलेश कुमार, अशोक गुप्ता, विशाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन राधेरमण जायसवाल ने किया।
