aajtaktimes

फर्जी मुठभेड मामले में 47 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

लखनऊ (एएनएस)। पीलीभीत फर्जी एनकाउंटर केस में दोषी करार दिए गए सभी 47 पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। सीबीआई की विशेष अदालत ने अपने फैसले में सोमवार को इसी के साथ सभी दोषी पुलिसकर्मियों पर जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने एसएचओ और एसओ रैंक के अधिकारियों पर 11 -11 लाख, इंस्पेक्टर रैंक वाले पुलिसकर्मियों पर 8-8 लाख और प्रत्येक दोषी कांस्टेबल पर 2.75 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। फैसले में कोर्ट ने यह भी कहा है कि जुर्माने की धनराशि से मृतक आश्रितों के परिवारीजनों को चौदह-चौदह लाख रुपए दिए जाएं। सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश हुए 32 पुलिसकर्मियों को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही थी। इससे पूर्व एक अप्रैल को सीबीआई के विशेष जज लल्लू सिंह ने इस मामले में 47 पुलिस कर्मियों को दोषी करार दिया था।

Related

UP 7457936754455451606

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item