aajtaktimes

लापता सांड़ को ढूंढ़ने वाले को मिलेंगे 50 हजार


वाराणसी में एक सांड के गुम होने से हलचल मच हुई है। यहां के थाने में सांड की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके अलावा जगह-जगह पोस्टर लगाकर सांड को ढूंढा जा रहा है। मामला बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के सारनाथ का है जहां बादशाह नाम का एक सांड गुम हो गया है।
इस सांड की तलाश में मालिक के साथ-साथ अब वाराणसी पुलिस भी जुट गई है दिलचस्प बात है कि सांड के मालिक ने 'बादशाह' को खोजकर लाने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
सांड की तलाश के लिए शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें उसकी फोटो के साथ उसका हुलिया लिखा हुआ है। इस पोस्टर में बादशाह को ढूंढने वाले को 50,000 रुपये इनाम देने संबंधी बातें भी लिखी गई है। जिस व्यक्ति का ये सांड है वो इसके बिना जीने की कल्पना नहीं करने की बात कर रहा है। सांड के मालिक का नाम मनोज पांडेय बताया जा रहा है। 'बादशाह' नाम वाला यह सांड पिछले 8 दिनों से लापता है।

Related

World 400652838185882596

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item