लखनऊ में फिर एक वकील की गोली मारकर हत्या, अधिवक्ताओ में आक्रोश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_110.html
लखनऊ । राजधानी के विभूतिखण्ड थानाक्षेत्र में एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने कार (यूपी 32जीबी 9798) सवार हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली अधिवक्ता के सटाकर सीने में मारी गई इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे ट्रॉमा रेफर किया गया।
ट्रॉमा में इलाज के दौरान अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। अधिवक्ता की मौत की सूचना मिलते ही ट्रॉमा के बाहर वकीलों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। बवाल होने की आशंका से मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हत्यारों की तलाश में जुटी है।
आप को बता दें इससे पहले 21 जनवरी 2015 को पीजीआई थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने देर शाम कोर्ट से लौट रहे वकील वकील निखिलेंद्र कुमार पर बम से हमला किया था जिसमें की मौत हो गई थी। इसके अलावा 10 फरवरी 2016 को नाका थानाक्षेत्र के गणेशगंज में राधा कृष्ण मंदिर में मूलरूप से त्रिवेदीगंज हैदरगढ़ बाराबंकी के रहने वाले 36 वर्षीय श्रवण कुमार का शव मंदिर के पास खून से लथपथ पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। वकीलों को लगातार शूटर निशाना बना रहे हैं जिन्हे रोकने में पुलिस नाकाम है।

