बदलापुर खुर्द में काशी गोमती बैंक व आधुनिक लाइब्रेरी का उदघाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_751.html
जौनपुर । ग्राम बदलापुर खुर्द में काशी गोमती बैंक की नई शाखा का शुभ उदघाटन आई जी वाराणसी एस के भगत व जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया।
उक्त अवसर पर आईजी एस के भगत व डी एम् भानुचंद्र गोस्वामी ने गांव के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की बैंक की नई शाखा खुलने से एक ओर जहां क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर होगा वहीँ क्षेत्रवासियों को सुविधायें भी मिलेगी।
उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के उपाध्यक्ष व् जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने आधुनिक लाइब्रेरी का उदघाटन करते हुए कहा की हम सभी का सदैव ये प्रयास रहा है की क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर रहे,ऐसे में बैंक की शाखा व लाइब्रेरी खुल जाने से निश्चित रूप से क्षेत्रवासियों को काफी सुविधाये मिलेंगी।
उन्होंने कहा की बैंक की शाखा व लाइब्रेरी स्थापित करना प्रशंशनीय कार्य है।
उन्होंने अपने गृह ग्राम में बैंक की शाखा खोलने के लिए बैंक अधिकारियो और लाइब्रेरी के लिए ग्राम बदलापुर खुर्द के मूल निवासी राम प्रकाश मौर्य ज्वाइंट कमिश्नर इनकम टैक्स के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया की उन्होंने निःशुल्क आधुनिक लाइब्रेरी खोल कर गांव वासियों को शिक्षित बनाने की पहल की है।
उक्त अवसर पर बैंक के चेयरमैन श्री भोला प्रसाद, जनरल मेनेजर श्री एस के त्यागी, ज्वाइंट कमिश्नर राम प्रकाश मौर्य सहित क्षेत्र के सम्मानित जन मौजूद रहे ।
अंत में इंदु सिंह व उनके छोटे भाई ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह पप्पी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।