अंबेडकर की विरासत पर सियासी जंग तेज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_571.html
देश की 16 फीसदी दलित आबादी को साधने के लिए इस बिरादरी के सबसे बड़े आइकन भीमराव अंबेडकर की विरासत पर सियासी जंग चरम पर है। अंबेडकर की विरासत पर अपना स्वाभाविक दावा मानने वाली कांग्रेस विरासत बचाने के लिए मोदी सरकार और भाजपा को दलित विरोधी साबित करने में जुटी है।
वहीं इस विरासत को हथियाने की कोशिश में जी-जान से जुटी भाजपा और मोदी सरकार कांग्रेस पर अंबेडकर को उचित सम्मान न दिए जाने का दावा कर रही है। इस सियासी जोर-आजमाइश के बीच कांग्रेस अंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष से समापन से पहले मंगलवार को नागपुर तो बुधवार को जयपुर में बड़ा दलित सम्मेलन कर चुकी है। जबकि अंबेडकर की यादों से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों को पंचतीर्थ घोषित कर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को उनकी जन्मस्थली महू में बड़ा कार्यक्रम करने जा रहे हैं।
सरकार ने अंबेडकर जयंती के दिन से देश भर में ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम का आयोजन करने की घोषणा कर चुकी है। अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस, भाजपा, बसपा सहित तमाम दल बृहस्पतिवार को भी अपने अपने तरीके से उनकी विरासत पर दावेदारी जताएंगे।